मध्यप्रदेश इतिहास परिषद् का 41 वां अधिवेशन 27-28 फरवरी 2025 को इतिहास विभाग, शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर के तत्वावधान में आयोजित किया गया जिसमें बीज वक्ता प्रो. संतोष कुमार शुक्ला जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली थे। अध्यक्षता प्रो. विनोद कुमार मिश्रा, कुलपति रानी अवन्तीबाई विश्वविद्यालय सागर ने की। इस अधिवेशन के आयोजन सचिव प्रो. नवीन गिडियन, अध्यक्ष इतिहास विभाग, शासकीय स्वशासी कन्या स्नातकोत्तर उत्कृष्टता महाविद्यालय, सागर रहे तथा स्थानीय सचिव डॉ. पंकज सिंह इतिहास विभाग डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय सागर थे।